जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (NCORD) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अक्टूबर 2026 में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 08 कांड दर्ज किए गए तथा 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 8.656 किलोग्राम गांजा, 291.38 ग्राम स्मैक, 177.44 ग्राम हेरोइन एवं 7 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। जिला पदाधिकारी ने तस्करी पर प्रभावी अंकुश, नियमित जांच, शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान तथा नशा उन्मूलन के लिए विभागों को समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रेलवे स्टेशन के आसपास भी नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, सभी अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक, सिविल सर्जन बेगूसराय डॉ अशोक कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुश्री पूजा कुमारी सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
IPRD Bihar
#Begusarai
#cmsamrat
#narcotics