इटाढ़ी: इटाढ़ी बाजार में दो गुटों में मारपीट, अफरा-तफरी मची
Itarhi, Buxar | Apr 7, 2026 इटाढ़ी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी। जानकारी के अनुसार यह विवाद संजय डोम और बहादुर डोम के बीच हुआ, जो देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे, जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।