जतारा: नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में नम आंखों से मां काली को विदाई, जतारा में गूंजा ‘अगले बरस जल्दी आना’
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि के समापन पर जवारे पूजन और देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। जतारा में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी और जयकारों के बीच अगले बरस फिर जल्दी आने की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल के बीच भक्तों ने मां से सुख-समृद्