सारठ: राखजोर और मुरचुरा गांव के आदिम जनजाति लाभार्थियों का अनाज न मिलने पर आक्रोश, MO बोले- जल्द मिलेगा
Sarath, Deoghar | Apr 24, 2026 सारठ प्रखंड के राखजोर, मुरचुरा आदि गांवों के आदिम जनजाति के परिवारों ने समय पर राशन नहीं मिलने पर शुक्रवार शाम 4 बजे आक्रोश जताया। बताया कि आदिम जनजाति को हर महीने 5 से 10 तारीख तक हर परिवार को 35 किलोग्राम अनाज देने का प्रावधान है और देरी होने से अनाज का संकट होने और DC से समय पर अनाज दिलाने की मांग की। वहीं MO सीके यादव ने जल्द अनाज पहुंचवाने की बात कही है