गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता, मानवता को मिली प्राथमिकता
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर से निकल रही शोभायात्रा के दौरान मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। मंदिर के मुख्य गेट के पास एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शोभायात्रा को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। एंबुलेंस के पहुंचते ही रास्ता खाली कराया गया और उसे सुरक्षित आगे जाने दिया गया। इसके बाद शोभायात्रा फिर से आगे बढ़ी। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़