सिंगल बस्ती में युवक पर ब्लेड से हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
जेब से मोबाइल और पैसे निकालने के बाद कमर पर किया वार, पुलिस जांच में जुटी,युवक का आरोप
मुरैना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की सिंगल बस्ती में शनिवार रात एक युवक पर ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक की कमर में चोट आई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।
जानकारी के अनुसार सिंगल बस्ती निवासी अंकित पुत्र माखन शनिवार रात बाजार से सामान लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंगल बस्ती के पास एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि युवक ने अंकित की जेब से मोबाइल और रुपये निकाल लिए। इसके बाद ब्लेड से उसकी कमर पर हमला कर दिया।
#morena2024 #gwaliorbreaking #morena2025 #trendingpost2024 #morena
Morena, Morena | Sep 13, 2026