सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान,रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर सांसद संध्या राय ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुरैना रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को भिंड सांसद संध्या राय ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
सांसद संध्या राय ने रविवार को कहा कि आज के दौर में जहां किसी सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होना भी उपलब्धि माना जाता है, वहीं भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में लगातार 25 वर्षों तक जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर सेवा करना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है। उ�
Morena, Morena | Sep 13, 2026