कोक सिंह का पुरा गांव की जर्जर स्कूल भवन की दीवार और पटिया गिरीं, बड़ा हादसा टला; पूर्व में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
मुरैना। जिले के टिकटोली कोक सिंह का पुरा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्कूल भवन की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे भवन की छत की पटिया भी टूटकर नीचे आ सकीं। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बच्चे भवन के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई।
दीवार और पटिया गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। स्कूल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि हादसे में सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।
#मुरैना #morena2025 #trendingpost2024 #viralpost2025シ
Morena, Morena | Sep 13, 2026