कुशलगढ़: बीमारी भी नहीं रोक पाई लोकतंत्र की राह, मतदान केंद्र तक पहुंचा जज़्बा
कुशलगढ़नगरपालिका चुनाव के दौरान शुक्रवार को लोकतंत्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी तस्वीर सामने आई। ऑपरेशन के बाद शरीर कमजोर होने के बावजूद एक मतदाता यूरिन बैग के साथ मतदान केंद्र पहुंचा और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अस्वस्थता और शारीरिक परेशानी भी मतदान के प्रति उसके उत्साह को नहीं रोक सकी। मतदान के बाद उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र का उत्सव है