सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को नशा करते हुए गिरफ्तार किया
पुलिस ने सूरजगढ़ा बाजार से एक व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. गुरुवार अपराह्न 12:40 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में कवैया थाना क्षेत्र के हनुमान नगर नया टोला मोहल्ला के रहने वाले अजय मंडल के पुत्र दौलत कुमार को गिरफ्तार किया गया. पीटीसी रमेश कुमार के द्वारा सूरजगढ़ा थाना में कांड संख्या 86/26 दर्ज किया गया है.