बोचहां: मिर्जापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में आग लगाई गई, थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित रमेश प्रसाद ने शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना बीते बुधवार रात की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित ने अपने पड़ोस के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है।