बोचहां: कफेन गांव में रास्ते के विवाद पर हुई मारपीट, पुलिस कर रही जांच
मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना क्षेत्र के कफेन गांव में रास्ते की विवाद को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह दस बजे की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर गरहां थाने में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित संजय प्रसाद ने बताया कि उनकी बहन सोनी कुमारी खेत से सब्जी तोड़ने के लिए गई थी।