बोचहां: बोचहां समेत अन्य जगहों पर घना कोहरा छाया, राहगीरों को हुई परेशानी
मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां गायघाट कटरा समेत अन्य प्रखंडों में गुरूवार की सुबह आठ बजे तक घने कोहरे के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कई जगहों पर सड़क पार करने के दौरान राहगीरों से झगड़ा झंझट भी हुई। वहीं एनएच 27 पर घने कोहरे के कारण गाड़िया रेंगती हुई चल रही थी।