बोचहां: कन्हारा चौक के पास NH-27 पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के कनहारा चौके के पास दरभंगा फोरलेन पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे में कुहासे की वजह से दो बसों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बस क्षतिग्रस्त हो गईं। उनमें 30 से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। एक बस के उपचालक मनोज कुमार ने बताया कि मधुबनी से यात्रियों को लेकर बस पटना जा रही थी।