बोचहां: डरहिया घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाते समय 12 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, 5 घंटे बाद शव बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के डरहीया घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक बारह वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान मुकेश भगत की 12 वर्षीय पुत्री आरुषि कुमारी बताया गया है। मुकेश भगत ने बताया कि वह अपने चाची व अन्य महिलाओं के साथ बूढ़ी गंडक नदी में छठ पूजा को लेकर नहाने गई थी।