बिछिया: शारदा मोहल्ले के खंडहर मकान में मिला वृद्ध का शव, बिछिया थाना पुलिस जांच में जुटी
बिछिया में बुधवार को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 के शारदा मोहल्ला स्थित एक खंडहर मकान के अंदर वृद्ध का शव मिला। घटना,जानकारी मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। बिछिया थाना पुलिस अनुसार 30 सितंबर बुधवार शाम 6 बजे तक शव की शिनाख्त जारी हैl