सिमगा: सिमगा के जयस्तंभ चौक में सतनामी समाज ने विधायक इंद्र साव के पुतले का किया दहन
सिमगा ब्लॉक के ग्राम चंदिया पथरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अब सामाजिक रूप ले लिया है मामले में आज सतनामी समाज परिक्षेत्र सीमगा द्वारा विधायक इंद्र साव पर धरना प्रदर्शन कर दबाव पूर्वक एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए विधायक इंद्र साव के पुतले का दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई और दो दिन में मामले कीनिष्पक्ष जांच करने की मांग की गई है