कैरो: कैरो दलित मुहल्ला और उतका में बिजली संकट दूर, सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से लगा नया 25 केवी ट्रांसफार्मर
कैरो प्रखंड के कैरो दलित मुहल्ला और उतका के बीच स्थापित नए 25 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गुरुवार शाम करीब 4 बजे प्रखंड सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी समाजसेवी शरत कुमार विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष महताब आलम, जोरावर खान, मुस्लिम अंसारी समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।