खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में मजदूरों की हड़ताल से जिंसों का नीलामी कार्य ठप्प हुआ
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में मजदूरों की हड़ताल से आज बुधवार को शाम 4:00 बजे के लगभग जिंसों का नीलामी कार्य ठप्प हो गया। कृषि उपज मंडी में जींस व लहसुन की नीलामी तुलाई वह लोडिंग का काम पूरी तरह से प्रभावित रहा। मजदूर मंडी परिसर में टेंट लगाकर बैठ गए वह मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नीलामी कार्य ठप्प रहने से किसान परेशान दिखाई दिए ।