दमोह: हटा पुलिस ने अंतरजिला हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा किया, 9 आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध हथियार और 9 कारतूस बरामद
Damoh, Damoh | Jul 18, 2026 दमोह जिले की हटा थाना पुलिस ने अंतरजिला अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, दो देसी कट्टे और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। एसपी आनंद कलादगी ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के तार कई जिलों से जुड़े है।