हटा बीएमओ और सीडीपीओ ने हिनोता क्षेत्र में आंगनवाड़ी व आरोग्य केंद्रों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस जारी
==
हटा विकासखंड में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों और आरोग्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। हटा बीएमओ डॉ. उमाशंकर पटेल एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी शिव राय ने हिनोता क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।