कोंडागांव: लोकसभा चुनाव के लिए उपयोग में लाई गई मतदान सामग्री को कोंडागांव के स्ट्रांग रुम में किया गया सील
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के तहत केशकाल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए उपयोग में लाई गई मतदान सामग्री को 27 अप्रैल को कोंडागांव के स्ट्रांग रुम में सील कर दिया गया।DM एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत SP Y अक्षय कुमार सहित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदान सामग्री को सील किया गया।