कोंडागांव: कोंडागांव नगर पालिका प्रशासन अपने कर्मचारियों को वेतन देने में कर रहा आनाकानी
27 अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका कोंडागांव के प्लेसमेंट कमर्चारियों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसके चलते कमर्चारी लगातार आथिर्क परेशानियों से जुझ रहे हैं।वे उच्चधिकारियों से पत्राचार करते हुए वेतन भुगतान की मांग तो कर रहे है,लेकिन नगर पालिका प्रशासन के द्वारा कोई उचित कायर्वाही होती नहीं दिख रही है।