कोंडागांव: केशकाल विधानसभा क्षेत्र के लिए उपयोग में लाई गई मतदान सामग्री को कोंडागांव कॉलेज स्थित स्ट्रांगरुम में किया गया सील
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के तहत केशकाल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए उपयोग में लाई गई मतदान सामग्री को शुक्रवार को देर रात स्ट्रांग रुम में सील कर दिया गया है। 27अप्रैल को मिली जानकारी अनुसार इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत, एसपी वाय अक्षय कुमार सहित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।