कोंडागांव: कोंडागांव खालेमुरवेंड में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संघ ने कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्याऊ शुरू
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला संघ ने खालेमुरवेंड के स्वामी आत्मानंद स्कूल में सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत की है। इस दौरान संस्था के प्राचार्य अजय शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्यासे लोगों को पानी की व्यवस्था करने ये पहल की गई है। इस दौरान स्काउट प्रभारी पुरुषोत्तम निषाद, गाइड प्रभारी रामकुमारी पुरैना, व्याख्याता छतरलाल सिन्हा मौजूद रहे।