कोंडागांव: कोंडागांव पशु चिकित्सालय में आयोजित हुई विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम, किया गया पशुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
कोंडागांव जिला मुख्यालय में संचालित पशु चिकित्सालय में आज 27 अप्रैल को विश्व पशु चिकित्सा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान निशुल्क रेबीज टीकाकरण, निशुल्क पशु स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया है। जिसमें पशु मालिकों को पशुओं के देखरेख संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई।