कोंडागांव: कोंडागांव में पशु विभाग के द्वारा मनाया गया विश्व पशु चिकित्सा दिवस
27 अप्रैल विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर पशु विभाग के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें पशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से निशुल्क टीकाकरण,निशुल्क हेल्थ कार्ड, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,रेबीज जागरूकता कार्यक्रम और निशुल्क चिकित्सा परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।