पेण्ड्रा: जीपीएम में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 471 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर किए गए जप्त
खाद्य विभाग द्वारा जिले में एलपीजी गैस के भंडारण एवं वितरण में अनियमितताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने मेसर्स सियाराम गैस एजेंसी गौरेला के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 471 एलपीजी गैस सिलेण्डरों को जप्त करने की कार्रवाई की गई।