चित्तौड़गढ़ में शनिवार को मौसम अचानक बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जिले में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।