मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली में शांति समिति की बैठक में अमन-चैन की अपील, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर मंझनपुर कोतवाली परिसर में बुधवार को शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार सिद्धांत सिंह ने की, जबकि कोतवाल संजय कुमार तिवारी ने बैठक का संचालन करते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न समुदायों के संभ्रांत नागरिक, ताजियादार, धार्मिक गणमान्यजन आदि मौजूद रहे।