मंझनपुर: करारी में कानून बेबस, चोर बेलगाम: एक हफ्ते में तीन बड़ी वारदातों से थर्राया इलाका, खुलासा नहीं हुआ
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध बेलगाम हो गया है। चोरी और सेंधमारी की लगातार हो रही वारदातों से आमजन भयभीत है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इलाकाई पुलिस की निष्क्रियता और ढुलमुल रवैये से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महज दो दिन पहले करारी थाना से कुछ ही दूरी पर बंद पड़े एक मकान में चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।