मंझनपुर: रामाधीन का पूरा में कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल, प्रशासन ने ₹4 लाख की मदद का किया ऐलान
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पूरा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। करीब 7 बजे इंद्रपाल का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में उनकी पत्नी सुमिया देवी की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास ही बैठे इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है।