मंझनपुर: करारी इलाके में चोरों का आतंक लोग डरे,पुलिस ने कहा लगता नहीं हुई चोरी, सीओ बोले- सभी चोरियों का खुलासा होगा <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
करारी थाना क्षेत्र में कई चोरियां हुई है।यहाँ चोरियां रात के साथ दिन में भी हो रही है।पिछले कुछ दिनों में दिन दहाड़े भी कई चोरियां हुई।तियरा जमालपुर में दो घरों में चोरी की बुधवार की दोपहर शिकायत करने पहुंचे दो लोगों ने मायूसी के साथ कहा-पुलिस ने कहा लगता नहीं कि चोरियां हुई है।सीओ शिवांक सिंह ने फोन पर कहा- सब चोरियां दर्ज होंगी और खुलासा भी किया जायेगा।