मंझनपुर: मुस्लिम युवती के परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, रोहित संग थाने पहुंची युवती, कहा- हमने कर ली है शादी
थाना सैनी क्षेत्र अंतर्गत एक मुस्लिम युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर मंगलवार को नया मोड़ आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की जांच के दौरान सोमवार को युवती स्वयं एक युवक के साथ थाने पहुँची। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और आपसी रज़ामंदी से विवाह कर चुके हैं।