मंझनपुर: भगवतपुर गांव में बड़ा घोटाला: एक ही व्यक्ति को दो-दो बार आवास योजना का लाभ, गरीब अब भी छत को तरसे <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के विकासखंड सरसवां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भगवतपुर गांव से सरकारी योजनाओं में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां गरीब पात्र परिवारों को आज तक छत नसीब नहीं हुई, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें सरकार की आवास योजना का लाभ दो से तीन बार तक मिल चुका है। इस मामले को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संज्ञान में लिया है।