विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के दिए निर्देश।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2027 के तहत विशेष अभिया चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 22.11.2026 को जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने बरबीघा विधानसभा क्षेत्र (170) के मध्य विद्यालय बिहटा एवं शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र (169 ) के प्राथमिक विद्यालय बसंत तथा +2 उच्च विद्यालय चेवाड़ा मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर विशेष निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से नई विवाहित महिलाओं का नाम नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल करने तथा कॉलेजों में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर अभियान चलाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर विशेष अभियान की निगरानी करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा गया है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और सभी योग्य नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
निरीक्षण में सुश्री प्रियंका कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, श्रीमती गुलाब लकड़ा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी शेखपुरा, श्री अमर कुमार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चेवाड़ा आदि उपस्थित रहे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Nov 24, 2026