एसडीएम गोहद ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
लगातार निगरानी रखने एवं तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने दिए निर्देश
आज एसडीएम गोहद श्री विकास कैमोर द्वारा ग्राम मकरेटा में बाढ़ की स्थिति का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम गोहद ने बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने एवं आवश्यकता अनुसार तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026