खेलों से सशक्त युवा, देश का गौरव बढ़ाने का संकल्प — भिण्ड में गूंजा ‘खेल की बात पीएम के साथ’ का संदेश
एनआईसी भिण्ड में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया डायलॉग: खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 भिण्ड एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया डायलॉग: खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के खिलाड़ियों एवं युवाओं के साथ संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मॉडरेटर की भूमिका अंशिका मिश्रा द्वारा प्रभावी ढ़ंग से निभाई गई। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खेल के माध्यम से अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए खेलों के प्रति समर्पण, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री के संवाद से उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खेलों को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम मानते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह भदौरिया, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री अजीम खान, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य श्री पी.एस. चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरज सिंह गुर्जर एवं जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind