टीकमगढ़: कैनवार गांव की महिला ने एसपी कार्यालय में पति की मृत्यु का मामला दर्ज कराया
कैनवार गांव निवासी रानी वंशकार टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि अनावेदक मन्नू अहिरवार उसके पति मनोज को दिनांक 12 दिसंबर 2024 को अपने साथ कहीं ले गया था। इसके बाद उक्त दिनांक को शाम 6:00 बजे मन्नू अहिरवार के भाई के द्वारा उसके पति का गंभीर हादसा हो जाने की सूचना दी गई। पीड़ित महिला कहना है कि उसके पति की हत्या की गई है।