टीकमगढ़: नादिया गांव में पांच लोगों ने एक व्यक्ति पर की मारपीट, हाथ में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के नादिया गांव में एक व्यक्ति के साथ पांच लोगों ने मारपीट की है। घायल केहर बताया कि वह अपने खेत पर था इसी दौरान सोनू सुरेंद्र और बाबू आए पानी चलाने को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद उक्त लोगों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ बबीता और रचना ने भीमारपीट की है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहाहै।