टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग की, 524 वाहनों की जाँच की गई, 87 चालान काटे गए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 524 वाहनों को चेक किया। सेकंड वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 87 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। 39300 समन शुल्क वसूला गया।