टीकमगढ़: टीकमगढ़ नजरबाग प्रांगण में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ, कलेक्टर और एसपी रहे मौजूद
शुक्रवार को सुबह करीब 11:00 टीकमगढ़ नजरबाग प्रांगण में सांसद खेल स्पर्धा 2025 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बताया गया कि संसद खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन 10 11 13 जनवरी को होगा। कलेक्टर और एसपी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर मुलाकात की।