टीकमगढ़: वीरउ गांव में अवैध शराब माफियाओं ने आबकारी टीम पर हमला किया, SI की रिवॉल्वर छीनी, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले वीरउ गांव में आबकारी टीम से मारपीट का मामला सामने आया है। आबकारी उप निरीक्षक विजय ने बताया कि वह टीम के साथ वीरउ गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंचे थे। इस दौरान एक महिला के पास अवैध शराब मिली। इसके बाद महिला का पति आया। संतोष यादव आया और उसके साथी आए पत्थरबाजी करने लगे।