*बस्ती: SP यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, बैरक से लेकर भोजनालय तक का किया निरीक्षण*
*जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026।* पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* ने शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर * मानसी दहिया* की मौजूदगी में पुलिस लाइन बस्ती में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।
परेड के बाद SP ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित सभी शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने *शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पुराने व नवनिर्मित बैरक भवनों, यातायात कार्यालय और डायल-112 कार्यालय* का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं को समय से पूरा करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव के कड़े निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने *अर्दली रूम* किया, जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पीआरओ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 11, 2026