मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात में थाना समाधान दिवस सदर के नेतृत्व में संपन्न हुआ
बताते चले की शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे कोतवाली देहात में सीओ सदर अमर बहादुर के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिसमें कुल सात प्रार्थना पत्र आए थे मौके पर पांच का निस्तारण किया गया।