मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी बसई में एक बाइक पर सवार 6 नाबालिग बच्चों का वीडियो हुआ वायरल
बताते चले कि शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी बसही के रोड पर। एक बाइक पर 6 नाबालिक बच्चे का बाइक चलाते समय वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक है और उसे पर 6 नाबालिक बच्चे चल रहे हैं। इन्हें यह नहीं पता कि यह कितना बड़ा जोखिम उठा रहे हैं। यातायात विभाग इन पर कब करवाई करेगा।