मिर्ज़ापुर: इमरती रोड चौराहा के पास बदमाशों ने टेंपो में गैस सिलेंडर लादकर जा रहे युवक के साथ की मारपीट, किया जख्मी
कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमरती रोड चौराहा पर टेंपो में गैस सिलेंडर लादकर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बेलन बरौधा निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. चीनी ने कटरा कोतवाली में बदमाशों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। आरोप लगाया कि बदमाशों ने मारा पीटा व कपड़े फाड़ दिए। जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी है।