मिर्ज़ापुर: हलिया जंगल में पुलिस मुठभेड़ में घायल पिंटू पाल के परिजनों ने हलिया पुलिस पर इलाज के लिए ₹25 हजार मांगने का आरोप लगाया
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शनिवार की दोपहर 12:00 बजे हलिया के सोनगढ़ा गांव निवासी नागेंद्र पाल ने हलिया पुलिस पर छोटे भाई के इलाज के लिए रुपए मांगने का आरोप लगाया है। नागेंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई पिंटू पाल को पिछले दिनों हलिया जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी थी, जिससे पैर का हड्डी फ्रैक्चर हो गया था, जिसमें प्लेट लगना है।