मिर्ज़ापुर: जिले के शीतला मंदिरों में व्रती महिलाओं ने शीतला अष्टमी पर विधि विधान से की पूजा अर्चना
जनपद में मां शीतला मंदिरों में व्रती महिलाएं विधि विधान से शीतला अष्टमी पर पूजन अर्चन किया। व्रती महिलाएं शनिवार की भोर 3:00 बजे से ही मंदिर पहुंचने लगी थी। घर में बनाए गए प्रसाद को मां शीतला को अर्पण किया। घर में सुख समृद्धि की कामना की। शीतला मंदिर में बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पूजन अर्चन करने पहुंची थी।