मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के पुर्जा गिर पावर हाउस पर विद्युत विभाग ने विद्युत उपभोक्ता कैंप का आयोजन किया
शनिवार की दोपहर 12:00 बजे पुर्जा। गिर पावर हाउस के अवर अभियंता मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में एक वृहद उपभोक्ता कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप में सैकड़ो की संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। अवर अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिल और मीटर की समस्या थी उनके समस्या का निस्तारण किया गया 50000 से अधिक की धनराशि जमा की गई।